ICSI CS December Result 2023, ICSI CS Executive Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेट्रीज (CS) एग्जिक्यूटिव एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट आज 11 बजे ही घोषित कर दिया गया था। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीएस दिसंबर रिजल्ट 2023 (ICSI CS December Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSI CS Result 2023
ICSI CS Executive Result 2023: सीएस एग्जीक्यूटिव में किसने मारी बाजी
सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड कोर्स) में मालोलन मुरली ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। वहीं, देधिया आस्था नीलेश दूसरे और शाह वीरति विजेश तीसरे नंबर पर है। इसी तरह सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के न्यू कोर्स में वनिशा सिंह ने बाजी मारी है। जबकि, आर्या अग्रवाल ने दूसरी रैंक और नूपुर सैनी ने तीसरी रैंक हासिल की है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त हासिल करना अनिवार्य है।सभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to download ICSI CS December Result 2023
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएस दिसंबर रिजल्ट 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSI CS June 2024: कब होगी जून सेशन की परीक्षा
आईसीएसआई सीएस एग्जाम का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। अब अगले सेशन की परीक्षा का आयोजन 1 जून से 10 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
