ICAI Result Sep 2025: सीए सितंबर एग्जाम का रिजल्ट कब होगा जारी, Direct Link से चेक करें मार्कशीट

ICAI CA September 2025 result update: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए सितंबर 2025 के परिणाम नवंबर के पहले सप्ताह में, संभवतः 6 नवंबर को घोषित किए जाने की संभावना है।

ICAI CA September 2025 result update: सितंबर 2025 में हुए सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या सीए फाइनल परीक्षा देने वाले कैंडिडेट के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए सितंबर 2025 के परिणाम नवंबर महीने के पहले सप्ताह में, संभवतः 6 नवंबर को घोषित किए जाने की संभावना है। सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर अपने पंजीकरण और रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची भी शामिल होगी।

ICAI CA September 2025 result update

ICAI CA September 2025 result update

स्थगित हो गई थीं परीक्षाएं

जम्मू, पंजाब और काठमांडू (नेपाल) में बाढ़ और विरोध प्रदर्शनों के कारण कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20, 22 सितंबर को, सीए इंटर की परीक्षाएं 4-15 सितंबर को और सीए फाइनल की परीक्षाएं 3-14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गईं।

End of Feed