ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: घोषित हुआ सीए इंटर ग्रुप 2 पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स परीक्षा की नई तारीख, यहां देखें

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 ग्रुप 2, पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 परीक्षा 2026 का अपडेटेड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट ग्रुप 2 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की परीक्षा जो पहले 19 जनवरी, 2026 को निर्धारित थी, अब 31 जनवरी 2026 को होगी। परीक्षा पहले से निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। साथ ही यहां पहले से जारी किए गए एडमिट कार्ड मान्य होंगे।

CA Inter Group 2 Paper 5 Exam Date 2026

CA Inter Group 2 Paper 5 Exam Date 2026: यहां देखें सीए इंटर ग्रुप 2 पेपर 5 परीक्षा की तारीख

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: पहले से जारी एडमिट कार्ड मान्य

ध्याने रहे आईसीएआई की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उम्मीदवारों को इस नई तिथि के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। यहां पहले से जारी प्रवेश पत्र 31 जनवरी की परीक्षा के लिए मान्य होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

End of Feed