ICAI CA Inter, Foundation Result 2025: सीए इंटर और फाउंडेशन जनवरी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ICAI CA Intermediate Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 4 मार्च को सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का रिजल्ट जारी (ICAI CA Foundation Result) कर दिया है। इस बात की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.org पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
ICAI CA Inter, Foundation Result 2025: यहां देखें सीए इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट
ICAI CA Inter, Foundation Result : कब हुई थी परीक्षा
बता दें आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 जनवरी की परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को हुई थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 17, 19 और 21 जनवरी को निर्धारित थी। वहीं सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
ICAI CA January Result: यहां चेक करें रिजल्ट
- icai.nic.in
- icai.org
How To Check ICAI CA Inter, Foundation Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Inter, Foundatiuon Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ICAI CA January Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- एनरोलमेंट नंबर
- पासवर्ड
- विषयवार मार्क्स
- कुल प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
अभ्यर्थियों से ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
