ICAI CA Foundation Toppers List 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org, caresults.icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एनरॉलमेंट नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
CA Foundation Toppers List 2026: यहां देखें सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा की टॉपर लिस्ट
CA Foundation Septemer Topper List: सीए फाउंडेशन सितंबर टॉपर लिस्ट
यहां हरियाणा के हिसार की रहने वाली कंसिका (Kansika) ने 361 मार्क्स यानी 90.25 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर पहला रैंक हासिल किया है। वहीं हैदराबाद की महक गुप्ता (Mahek Gupta) ने भी 361 मार्क्स यानी 90.25 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा स्पर्श खंडेलवाल (Sparsh Khandelwal) रोल नंबर 404973 ने 359 मार्क्स यानी 89.75 पर्सेंट मार्क्स हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं जे जयनाथ (J Jaynath) रोल नंबर 421486 ने भी 759 मार्क्स यानी 89.75 मार्क्स प्राप्त किए हैं। जबकि हरियाणा की वैभवी सिंघल ने 358 नंबर यानी 89.50% प्राप्त किए हैं।
कुल इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
बता दें सीए फाउंडेशन की परीक्षा में कुल 104240 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 19736 यानी 18.93 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 10931 यानी 20.47% और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 8805 यानी 17.32 फीसदी दर्ज किया गया है। परीक्षाएं देशभर के कुल 580 केंद्रों पर निर्धारित थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना परिणाम चेक नहीं किया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी NDA और NA 1 एकेडमी परीक्षा का रिजल्ट
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सबसे पहले icai.org या caresults.icai.org पर जाएं। होमपेज पर जाकर Foundation लिंक पर क्लिक करें। अब यहां अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और दिया गया कैप्चा दर्ज करें। स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
