ICAI CA Foundation 2024: सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम किस साइट पर होगा जारी

ICAI CA Foundation, Inter Exam 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया किसी भी वक्त सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (CA Foundation Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation, Inter Exam 2024: आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 30 सितंबर तक सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर (CA Foundation Result) सकता है। बीते दिनों आईसीएआई से सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने घोषणा की थी कि दिवाली से पहले सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (CA Foundation Result 2024) दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना एनरोलमेंट नंबर व पासवर्ड दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation, Inter Result 2024 Date

ICAI CA Foundation, Inter Result 2024 Date: यहां देखें सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट

CA Foundation 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें आईसीएआई की ओर से सीए फाउंडेशन सितंबर की परीक्षाएं 13 सितंबर, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। जबकि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 12 सितंबर, 14 और 17 सितंबर को थी। वहीं सेकेंड ग्रुप की परीक्षा 19 सितंबर, 21 और 23 सितंबर को निर्धारित थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed