IBPS SO Score Card 2024: जारी हुआ स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स स्कोर कार्ड, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

IBPS SO Mains Score Card 2024 OUT: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स एग्जाम का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आईबीपीएस SO मेन्स स्कोर कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Specialist Officer Score Card 2024, IBPS SO Mains Score Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स एग्जाम का स्कोर कार्ड (IBPS SO Mains Score Card 2024) जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। ध्यान रहे कि आईबीपीएस SO स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 29 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेगी।

IBPS SO Mains Score Card 2024

IBPS SO Mains Score Card 2024

IBPS SO Mains Result 2024 Date: कब हुई थी मेन्स परीक्षा

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को आयोजित की गई थी। वहीं, मेन्स परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। जबकि, इस परीक्षा का रिजल्ट 13 फरवरी को जारी हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इंटरव्यू का आयोजन फरवरी या मार्च में किए जाने की संभावना है। वहीं, इसका एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed