IBPS SO Prelims Result 2024 Link: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज 3 दिसंबर को स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने संबंधित परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी IBPS SO Prelims Result 2024 Online Check कर सकेंगे।
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 घोषित
एक जानकारी के अनुसार, IBPS इस भर्ती अभियान के माध्यम से 896 रिक्तियों को भरेगा।
IBPS SO Prelims Result 2024 How to Check
उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-चरण 1: IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, 'Result Status of Online Preliminary Examination for CRP- SPL-SIV' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दें, और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड व प्रिंट न भूलें।
जो उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे, वे IBPS SO Mains Exam 2024 में शामिल होने के पात्र होंगे, जिसका आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जो उम्मीदवार सफल हुए हैं उन्हें बधाई, वे मेंस परीक्षा की तैयारी तेज कर दें, और एडमिट कार्ड व दूसरे अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
