IBPS RRB Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में ग्रुप 'A' ऑफिसर्स (Scale-I, II & III) और ग्रुप 'B' ऑफिसर्स असिस्टेंट (Multipurpose) के 13,998 से अधिक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक आ गई है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन पत्र जमा नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय के सर्वर डाउन या तकनीकी खराबी से बचने के लिए तुरंत ही IBPS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन प्रक्रिया और उससे संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवारों के लिए लेख में नीचे दी गई है। आसान स्टेप फॉलो कर आवेदक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं और इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं।
IBPS RRB Recruitment 2026 (Photo - AI)
क्या है भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवारों को बता दें कि 13998 ऑफिसर और असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर को शुरू हुई थी। आईबीपीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है, जिसमें अब केवल 5 दिन का समय बाकी रह गया है। अब तक जिन उम्मीदवारों ने किसी कारण से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत इसे पूरा कर सकते हैं।
IBPS RRB XV Recruitment 2026: मुख्य विवरण
भर्ती संस्था - इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS)
भर्ती का नाम - Common Recruitment Process for RRBs (CRP RRBs XV)
कुल पद - 13,998+ (ऑफिसर स्केल I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट)
आवेदन का माध्यम - ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि - 21 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in
पदों के नाम
| पद का नाम | श्रेणी |
| ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) | ग्रुप 'B' |
| ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager) | ग्रुप 'A' |
| ऑफिसर स्केल-II (General Banking / Specialist) | ग्रुप 'A' |
| ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager) | ग्रुप 'A' |
पदों का रिक्तियों समेत विवरण
| पद का नाम | रिक्तियां |
| ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) | 8,222 |
| ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) | 4,256 |
| ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) | 785 |
| ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) | 261 |
| ऑफिसर स्केल-II (IT ऑफिसर) | 223 |
| ऑफिसर स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) | 123 |
| ऑफिसर स्केल-II (लॉ ऑफिसर) | 51 |
| ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) | 38 |
| ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) | 16 |
| ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) | 23 |
क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी
| पद का नाम | योग्यता और अनुभव |
| ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) | किसी भी विषय में बैचलर डिग्री; स्थानीय भाषा की जानकारी ज़रूरी; कंप्यूटर का कामकाजी ज्ञान होना बेहतर |
| ऑफिसर स्केल-I | बैचलर डिग्री; खास क्षेत्रों में डिग्री वालों को प्राथमिकता; स्थानीय भाषा की जानकारी; कंप्यूटर की जानकारी होना बेहतर |
| ऑफिसर स्केल-II (GBO) | 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री + 2 साल का बैंकिंग अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (IT) | IT से जुड़े क्षेत्र में 50% अंकों के साथ डिग्री + 1 साल का संबंधित अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (CA) | चार्टर्ड अकाउंटेंट + 1 साल का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (Law) | 50% अंकों के साथ लॉ डिग्री + 2 साल का कानूनी अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) | CA या MBA फाइनेंस + 1 साल का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) | MBA मार्केटिंग + 1 साल का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) | 50% अंकों के साथ कृषि से जुड़ी डिग्री + 2 साल का अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-III | 50% अंकों के साथ डिग्री + अधिकारी के तौर पर 5 साल का अनुभव |
कैसे करें भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म तुरंत भर सकते हैं:
स्टेप 1 - सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'CRP RRBs' सेक्शन पर क्लिक करें और 'Apply Online for CRP-RRBs-XV' लिंक को चुनें। इसके बाद 'Click here for New Registration' पर जाकर अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 3 - मोबाइल नंबर व ईमेल पर प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें और अपना शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4 - निर्धारित साइज और प्रारूप में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र (Handwritten Declaration) स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 5 - अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट के बाद फॉर्म की प्रति डाउनलोड कर लें।
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी में ऑफिसर और असिस्टेंट ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क तय किया गया है। जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये, आरक्षित श्रेणी (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन) उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है, जिसका भुगतान उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुझाव
आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और स्थानीय भाषा के ज्ञान से संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसके साथ ही अंतिम दिन पोर्टल पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण पेमेंट फेलियर या साइट स्लो होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
