IBPS RRB PO Mains Result Date: बैंकिंग कार्मिक संस्थान, आईबीपीएस आज पीओ परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है, बता दें, अधिकारी स्केल I, II और III के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ परिणाम 2022 जारी किए जाने की तैयारी में है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अधिकारी स्केल I के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम और अधिकारी स्केल II और III के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ एकल परीक्षा परिणाम आज शाम आधिकारिक वेबसाइट – ibps.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2022 परिणाम
इसी माह हुई थी आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा 2022
आईबीपीएस ने 1 अक्टूबर, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की थी। आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती के लिए ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III की एकल परीक्षा 24 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी, एक रिपोर्ट के अनुसार भले ऑफिसर स्केल II और III की परीक्षा किसी अन्य दिन हुई थी, लेकिन इन सबके परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ परिणाम जारी होते ही यहां खबर को अपडेट कर दिया जाएगा और रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ परिणाम जाारी होने के बाद ऐसे चेक करें अपना परिणाम:-
- उम्मीदवार सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही संबंधित लिंक मिल जाएगी। यह लिक रनिंग फॉर्म में होगा।
- इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपको क्रेडिंशियल भरना होगा।
- सबमिट करते ही आईबीपीएस आरआरबी पीओ परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
आईबीपीएस ने 1 अक्टूबर, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की थी। आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती के लिए ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III की परीक्षा 24 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।
