IBPS RRB PO Mains Result: रिजल्ट में ध्यान से चेक करें ये चीजें, आईबीपीएस आरआरबी पीओ पर लेटेस्ट अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 01:13 PM IST

IBPS RRB PO Mains Result Date 2022: आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। यहां पर इस संबंध में ताजा विवरण को चेक किया जा सकता है और साथ कुछ जानकारी ऐसी भी हैं जोकि उम्मीदवारों को अपनी रिजल्ट मार्कशीट में ध्यान से चेक करनी चाहिए।

IBPS RRB PO Mains Result 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 जारी करेगा। उम्मीदवार जो आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2022 परीक्षा की मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार आरआरबी पीओ इंटरव्यू में शामिल होंगे। इस लेख में, हमने रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स के साथ साथ IBPS RRB PO मुख्य परिणाम 2022 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की है।

IBPS RRB PO Mains Result 2022

IBPS RRB PO Mains Result

आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022:

आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परिणाम 2022 अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार पोस्ट में दिए लिंक से अपने परिणाम की स्थिति को चेक कर सकेंगे। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 चेक करने के लिए उम्मीदवारों के पास उनका रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड होने चाहिए।

End of Feed