IBPS PO Exam 2026: 4 अक्टूबर को होगी पीओ मेंस की परीक्षा, जानें कब आएगा प्रीलिम्स का रिजल्ट

IBPS PO Prelims Result 2026 Expected Date: IBPS पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जल्द (सितंबर के तीसरे सप्ताह) जारी होगा। बता दें, 4 अक्टूबर को मेंस परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

IBPS PO Prelims Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे क्रेडिंशियल तैयार रखें क्योंकि रिजल्ट कुछ दिन में जारी हो जाएगा। बता दें, IBPS ने कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन प्रोबेशनरी आफिसर मेंस परीक्षा 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाना है, जिसका मतलब है प्री का रिजल्ट पहले आ जाएगा।

IBPS PO Prelims Result 2026 Date

IBPS PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की संभावित तारीख

मेंस परीक्षा में वही उम्मीदवार बैठता है, जो प्रीलिम्स में पास होता है, ऐसे में IBPS PO Prelims Result 2026 जारी होने की खबर कभी भी आ सकती है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से देखा जा सकेगा।

End of Feed