IBPS PO Prelims: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) प्रीलिम्स परीक्षा देने वालों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपने भी ये एग्जाम दिया है तो ये खबर आप ही के लिए है। आईबीपीएस जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। आप भी ऑफिशियल वेबसाइट लिंक पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Result (PC: ibps)
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को हुई थी। 100 मार्क्स का क्वेश्चन पेपर एग्जाम में आया था। अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि कैसे आप आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'IBPS PO/MT Prelims Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या फिर जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा।
- अब रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
ये परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को ऑफलाइन मोड में हुई थी। साथ ही परीक्षार्थियों से ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे। क्वेश्चन पेपर में कुल 100 प्रश्न आए जिनमें से 30 सवाल अंग्रेजी भाषा और 35 सवाल क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड और 35 वाल रिजनिंग एबिलिटी के थे। एग्जाम के लिए सभी परीक्षार्थियों को एक घंटे का समय दिया गया।
किन पदों पर होगी भर्ती?
उम्मीदवारों को अपॉइंट करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रॉबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। जो कि अक्टूबर 2025 में किया जाना है।
