IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस पीओ रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
IBPS PO Result 2025 (Photo Credit: Canva)
आईबीपीएस पीओ एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त और 24 अगस्त 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, फिर 11:30 बजे से 12:30 बजे तक, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download IBPS PO Prelims Result 2025
- सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आईबीपीएस पीओ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Main Exam 2025: अक्टूबर में होगी मेन्स परीक्षा
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे और इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया था। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 12 अक्टूबर को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
