IBPS PO Prelims Admit Card 2026 Released: आईबीपीएस पीओ की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS PO Prelims Admit Card 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने PO/MT XVI भर्ती 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (IBPS PO Prelims Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IBPS PO Prelims Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड
IBPS PO Prelims Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा कब होगी
बता दें आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। मेन्स एग्जाम 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद व्यक्तिगत परीक्षण नवंबर 2026 में होगा। वहीं इंटरव्यू नवंबर/दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
IBPS PO Prelims Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS PO Prelims Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- कॉल लेटर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS PO Prelims Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
IBPS PO Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
