IBPS PO Main Result 2022: जारी हुआ आईबीपीएस पीओ मेन एग्जाम का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 5, 2023, 08:34 PM IST

IBPS PO Main Result 2022, Sarkari Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा के नतीजे आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

IBPS PO Main Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 5 जनवरी को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के अलावा आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर भी परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की सुविधा 16 जनवरी 2023 तक उपलब्ध रहेगी।

IBPS PO Result 2022

IBPS PO Result 2022

IBPS PO Main Exam Date 2022: कब हुई परीक्षा

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2022 को किया गया था। इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित हुई थी। अब मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू की तारीख तय समय के अंदर सूचित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

End of Feed