IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Released: जारी हुआ आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Released: आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस सहायक भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Released

IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

IBPS Office Assistant Exam Date 2025: यहां देखें परीक्षा की तारीख

बता दें आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट 2025 प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट के 13,217 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed