IBPS Exam Calendar 2026: जारी हो गया आईबीपीएस एग्जाम का परीक्षा कैलेंडर, जानें कब है क्लर्क, पीओ की परीक्षा

IBPS Exam Calendar 2026-27: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने टेंटेटिव IBPS एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार ibps.in पर पूरा एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं। हालांकि डायरेक्ट लिं​क खबर में भी दिया गया है।

IBPS Exam Calendar 2026-27: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PSBs और RRBs (2026-2027) के लिए CRP का संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। कई परीक्षाओं की तारीखें जारी की गई हैं, जैसे PSBs – पब्लिक सेक्टर बैंक, CRP PO/MT-XVI – प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, CRP SPL-XVI - स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, CRP CSA-XVI – कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, RRBs – रीजनल रूरल बैंक, CRP RRBs-XV (ऑफिसर स्केल I, II और III) – रीजनल रूरल बैंक ऑफिसर स्केल I, II और III के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, CRP RRBs-XV (ऑफिस असिस्टेंट) – रीजनल रूरल बैंक ऑफिस असिस्टेंट के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस।

IBPS Exam Calendar 2026 OUT

IBPS परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी

कब कौन सी होगी परीक्षा

  • CRP PO/MT-XVI के तहत PSBs भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी।
  • CRP SPL-XVI (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के लिए कोई प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी और यह एक ही/मुख्य परीक्षा के रूप में 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • CRP CSA-XVI (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के लिए, प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को निर्धारित है, जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी।
  • इसी तरह, CRP RRBs-XV के तहत RRBs के लिए, ऑफिसर स्केल I की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को निर्धारित है।
  • ऑफिसर स्केल II और III का चयन 20 दिसंबर 2026 को एक ही परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
  • ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी, और मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को निर्धारित है।

End of Feed