IB Security Assistant Admit Card 2025: गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो सुरक्षा सहायक/ कार्यकारी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, या पंजीकरण कराया है वे अब इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार खबर में दिए लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपनी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
इंटेलिजेंस ब्यूरो सुरक्षा सहायक/कार्यकारी परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4,987 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- टियर- I, टियर- II, एक साक्षात्कार परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन।
परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी, और उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में हॉल टिकट का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है।
आईबी सुरक्षा सहायक/कार्यकारी एडमिट कार्ड 2025 कैसे चेक करें
चरण 1: गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, आईबी भर्ती सेक्शन पर जाएं।
चरण 3: "सुरक्षा सहायक/कार्यकारी 2025 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
चरण 5: प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 6: इसे देखें और डाउनलोड करें।
प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार का नाम और तस्वीर, और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश जैसे विवरण दिए गए हैं। विसंगतियों से बचने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दी गई सभी जानकारी की पुष्टि करनी होगी।
कब होगी टियर 1 परीक्षा
टियर 1 परीक्षा 28 सितंबर से 30 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
जानें चयन प्रक्रिया के बारे में
• टियर-1 (वस्तुनिष्ठ परीक्षा): इसमें सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता, तार्किक/ विश्लेषणात्मक तर्क, अंग्रेजी भाषा और सामान्य अध्ययन से प्रश्न शामिल हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है।
• टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा): यह खंड 50 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि एक घंटे की होती है। इस चरण में क्षेत्रीय आवश्यकताओं के आधार पर उम्मीदवारों के अनुवाद, समझ या अन्य कौशल का परीक्षण किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट देखें।
