IB SA Tier 2 Admit Card 2026: MHA ने जारी किए आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IB SA Tier 2 Admit Card 2026 Download: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने IB SA Tier 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। टियर 1 की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार और टियर 2 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र MAH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IB SA Tier 2 Admit Card 2026 Download: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती टियर 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। टियर 2 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार MHA की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार आसान चरणों में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक भी आर्टिकल में दिया गया है।

IB SA Tier 2 Admit Card 2026 Download

MHA ने जारी किए आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 के एडमिट कार्ड (Photo- Canva)

कब होगी IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती टियर 2 एग्जाम

MHA द्वारा IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती टियर 2 परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को किया जाना है। परीक्षा से 10 दिन पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों जारी एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स को जरूर चेक करें। किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत संस्थान से संपर्क करें।

End of Feed