IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग के बाद UPSC पर निशाना, 130वीं रैंक लाकर आईएएस बने शशांक चौधरी

IAS Shashank Chaudhary Motivational story: यूपी सरकार ने हाल ही में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत 2017 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी शशांक चौधरी को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आइये जानते हैं कि कौन हैं शशांक चौधरी-

IAS Shashank Chaudhary Motivational story: यूपी सरकार ने हाल ही में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत 2017 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी शशांक चौधरी को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बतौर जिलाधिकारी शशांक चौधरी की यह पहली फील्ड पोस्टिंग है। वहीं अमेठी के निवर्तमान जिलाधिकारी संजय चौहान का तबादला कर उन्हें कुशीनगर का नया डीएम बनाया गया है। शशांक चौधरी मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। शशांक चौधरी के प्रशासनिक करियर की शुरुआत कानपुर नगर में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के तौर पर हुई। उन्होंने 27 अप्रैल 2018 से 24 सितंबर 2019 तक इस पद पर काम किया। 15 मई 2025 को शशांक चौधरी को लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनाती मिली। बाद में उनके पदनाम में यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी भी शामिल हुई।

कौन हैं अमेठी के नए DM शशांक चौधरी

कौन हैं अमेठी के नए DM शशांक चौधरी

आईआईटी दिल्ली से बीटेक

मूल रूप से दिल्ली के निवासी शशांक चौधरी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। उन्होंने साल 2014 में देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद उन्होंने बतौर मैथमेटिक्स फैकल्टी अपने करियर की शुरुआत की और छात्रों को गणित विषय भी पढ़ाया। शशांक चौधरी का नाम उन आईएएस अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी में जगह बनाई है।

End of Feed