MBBS के बाद UPSC पर साधा निशाना, 142वीं रैंक लाकर आईएएस बनीं रिदम आनंद

IAS Rhythm Anand Inspirational Motivational Story: कानपुर देहात के डीएम कपिल सिंह ने सोमवार शाम प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव में 2024 बैच की आईएएस अधिकारी रिदम आनंद को सिकंदरा का नया एसडीएम बनाया गया है। रिदम आनंद 2024 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा में 142वीं रैंक हासिल की थी।

IAS Rhythm Anand Inspirational Motivational Story: कानपुर देहात के डीएम कपिल सिंह ने सोमवार शाम प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव में 2024 बैच की आईएएस अधिकारी रिदम आनंद को सिकंदरा का नया एसडीएम बनाया गया है। रिदम आनंद 2024 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा में 142वीं रैंक हासिल की थी। रिदम आनंद के आईएएस बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। अपने चौथे प्रयास में उन्होंने दूसरी बार सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की।

आईएएस रिदम आनंद, AIR 142

आईएएस रिदम आनंद, AIR 142

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली रिदम आनंद ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद कोरोना की दूसरी लहर के बीच कोविड केयर फैसिलिटी में काम करने लगी। आईएएस बनने का सपना लेकर वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करती रहीं। रिदम ने मीडिया को बताया कि उन्हें अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिली और उनकी 895वीं रैंक आई थी। इसके बाद उन्हें Delhi, Andaman and Nicobar Islands Police Service अलॉट हुआ। जब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आया तक वह दिल्ली- अंडमान निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा का प्रशिक्षण ले रही थीं।

End of Feed