इंजीनियरिंग के बाद लॉ किया फिर UPSC पर साधा निशाना, 227वीं रैंक के साथ IAS बने ओजस्वी राज

IAS Ojasvi Raj Motivational Inspirational Story: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा पास कर आईएएस बनने वाले युवाओं की कहानियां प्रेरणा देने का काम करती हैं। इंजीनियरिंग के बाद लॉ और फिर यूपीएससी क्रैक करने वाले आईएएस ओजस्वी राज की कहानी भी काफी प्रेरक है।

IAS Ojasvi Raj Motivational Inspirational Story: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा पास कर आईएएस बनने वाले युवाओं की कहानियां प्रेरणा देने का काम करती हैं। इंजीनियरिंग के बाद लॉ और फिर यूपीएससी क्रैक करने वाले आईएएस ओजस्वी राज की कहानी भी काफी प्रेरक है। हाल ही में योगी सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जिसमें ओजस्वी राज को मथुरा-वृंदावन नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया है। ओजस्वी राज वर्ष 2020 बैच के आईएएस हैं। वह मूलत: मेरठ के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक किया है।

कौन हैं मथुरा ने नए नगर आयुक्त ओजस्वी राज?

कौन हैं मथुरा ने नए नगर आयुक्त ओजस्वी राज?

इंजीनियरिंग के बाद लॉ किया

ओजस्वी राज के पिता सिंचाई विभाग में इंजीनियर और माता अधिवक्ता हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा मेरठ से हुई और इंटरमीडिएट की पढ़ाई रुड़की से हुई है। इसके बाद उन्होंने कानपुर के एचबीटीआई (HBTU) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। और इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की। लॉ के फाइनल ईयर में उनका राज्यसभा सचिवालय में चयन हो गया।

End of Feed