कौन हैं सैकड़ों बच्चों को बाल विवाह से बचाने वाले IAS सिद्धार्थ जायसवाल, जानें कितनी थी UPSC रैंक

IAS officer Siddharth Jaiswal Inspirational Story, UPSC Rank: 2016 बैच के आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जायसवाल चर्चा में हैं। सिद्धार्थ जायसवाल ने 100 से भी ज्यादा लड़कियों की जिंदगी को बदलकर रखने का काम किया है। उन्होंने सैकड़ों बच्चों को बाल विवाह से बचाने का काम किया है। उनके आईएएस बनने की कहानी काफी प्रेरक है।

Who is IAS officer Siddharth Jaiswal Know his UPSC Journey: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का जिक्र आते ही कई सारे आईएएस अधिकारियों का ख्याल दिमाग में आता है। मगर आज हम जिस अधिकारी की बात करेंगे, वो न सिर्फ अपनी यूपीएससी रैंक को लेकर चर्चा में रहे, बल्कि उन्होंने समाज को एक अलग दिशा में मोड़ने का काम किया। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जायसवाल चर्चा में हैं। सिद्धार्थ जायसवाल ने 100 से भी ज्यादा लड़कियों की जिंदगी को बदलकर रखने का काम किया है। उन्होंने सैकड़ों बच्चों को बाल विवाह से बचाने का काम किया है। उनके आईएएस बनने की कहानी काफी प्रेरक है।

IAS officer Sidharth Jaiswal Inspirational story

IAS officer Sidharth Jaiswal Inspirational story (Photo: Twitter)

100 से ज्यादा लड़कियों को दी नई जिंदगी

आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ शिव जायसवाल (Dr Siddharth Shiv Jaiswal) ने एक अहम अभियान की शुरुआत की है और इसी के चलते वे चर्चा में भी हैं। वैसे तो पहले भी कई दफा वे सुर्खियों में रहे हैं मगर इस बार वे बाल विवाह रोकने की अपनी कोशिशों को लेकर चर्चा में हैं। जायसवाल ने हाल ही में अपने अभियान के तहत त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले में 100 से भी ज्यादा लड़कियों को बाल विवाह से बचाया है।

End of Feed