Success Story: पिता ने दूध बेचकर पढ़ाया, बेटी ने DM बनकर मान बढ़ाया, दो बार क्रैक की UPSC परीक्षा

IAS Anuradha Pal Inspirational Story: आज हम आपको आईएएस अनुराधा पाल की सफलता की कहानी बताएंगे जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। आईएएस अनुराधा पाल मूलत: हरिद्वार जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे।

IAS Anuradha Pal Success Story: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों की कहानियां प्रेरणा देने वाली होती हैं। कुछ अभ्यर्थी विपरीत परिस्थितियों में, संसाधनों के अभाव में सफलता हासिल करते हैं और प्रेरणा बन जाते हैं। आज हम आपको आईएएस अनुराधा पाल की सफलता की कहानी बताएंगे जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। आईएएस अनुराधा पाल मूलत: हरिद्वार जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे।

IAS Anuradha Pal Motivational Story

IAS Anuradha Pal Motivational Story

पिता ने दूध बेचकर किया पालन पोषण

आईएएस अनुराधा पाल वर्तमान में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की जिलाधिकारी हैं। वह मूलत: हरिद्वार जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार गरीब था, बचपन गरीबी में बीता। संसाधनों का अभाव था इसलिए अनुराधा ने पढ़ाई के साथ नौकरी भी की।

End of Feed