Success Story: पति-पत्नी एक साथ बने डिप्टी कलेक्टर, एक की 3rd तो दूसरे की चौथी रैंक

CGPSC Success Story: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कोलारस के रहने वाले शशांक गोयल व उनकी पत्नी भूमिका ने एक साथ छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 में सफलता पाकर इतिहास रच दिया था। कमाल की बात यह भी है कि पति पत्नी दोनों टॉप टेन में आए थे।

CGPSC Success Story: जीवन में कई घटनाएं इतनी दिलचस्प होती हैं कि आप उम्रभर उन्हें भूल नहीं पाते हैं। कभी कभी ऐसा संयोग बनता है कि आप आजीवन उसे याद रखते हैं। ऐसा है एक दिलचस्प संयोग बनामध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कोलारस के रहने वाले शशांक गोयल के साथ। दोनों सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। दोनों ने छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 की परीक्षा दी और एक साथ इस परीक्षा में सफलता पाई। शशांक गोयल व उनकी पत्नी भूमिका ने एक साथ छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 में सफलता पाकर इतिहास रच दिया था। कमाल की बात यह भी है कि पति पत्नी दोनों टॉप टेन में आए थे।

शादी के बाद दिल्ली रहकर की तैयारी

जिस समय छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 का रिजल्ट आया, शशांक गोयल बिलासपुर में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ थे। शशांक के पिता श्रवण कुमार गोयल रायपुर में बजरंग पावर कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। शशांक और भूमिका की शादी 2022 में हुई थी। इसके बाद दोनों, दोनों पति-पत्नी दिल्ली में रहकर इस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। शशांक गोयल की पत्नी भूमिका कटियार भी रायपुर की रहने वाली हैं।

End of Feed