HTET Answer Key 2023 Download: हरियाणा टीईटी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने लेवल 1, 2 और 3 परीक्षा की आंसर की bseh.org.in पर जारी की है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की देख सकते हैं।
हरियाणा टीईटी परीक्षा की आंसर की
HTET Exam Date - तिथि
HTET 2 और 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। लेवल III 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया था और लेवल II और I क्रमशः 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया था।
उम्मीदवार ध्यान दें कि एचबीएसई से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट आंसर की बोर्ड कार्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र में दिए गए किसी प्रश्न या किसी प्रश्न के उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी इस संबंध में संपूर्ण तथ्य 4 दिसंबर 2023 से 6 दिसंबर 2023 तक प्रस्तुत करें।
HTET का शुल्क
आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा इसके साथ ही आपको प्रति प्रश्न 1000 रुपये का निर्धारित शुल्क भी देना होगा। 6 दिसंबर 2023 को शाम 5 बजे के बाद प्रश्न पत्र और आंसर की के संबंध में किसी भी माध्यम से प्राप्त किसी भी आपत्ति पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
HTET Answer Key 2023 - कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट – bseh.org.in पर जाएं, मेन वेबसाइट पर क्लिक करें।
- होमपेज पर दाएं तरफ देखें और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “Answer Key HTET 2023”
- एक नया पेज खुलेगा और डाउनलोड विकल्प चुनें।
- HTET Answer Key 2023 Download करें और फिर आपत्तियां उठाने के लिए पोर्टल पर लॉग इन करें, फॉर्म जमा करें और उसकी एक प्रति अपने पास रखें।
बता दें, यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन है तो वे 6 दिसंबर तक अपत्ति कर सकते हैं।
