HSSC Haryana CET Group D Registration 2026: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के कॉमन एलिजिबिलिटी ग्रुप डी के लिए आज यानी 5 जुलाई 2026 को आवेदन की आखिरी (HSSC Haryana CET Group D Registration 2026) तारीख है। जो योग्य उम्मीदवार अभी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे समय सीमा खत्म होने से पहले 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर (HSSC Haryana CET Group D Registration) सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप D पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
HSSC Haryana CET Group D Registration 2026: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख
HSSC Haryana CET Group D Exam Date 2026: कब होगी हरियाणा सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा
बता दें HSSC ने 18 जून 2026 को ग्रुप डी सीईटी का नोटिफिकेशन जारी किया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2026 को शुरू हुई थी। बाद में आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 5 जुलाई 2026 कर दी गई थी। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 8,000 रिक्तियों (vacancies) की जानकारी दी है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
HSSC Haryana Group D Application Form 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HSSC Haryana CET Group D Application Form 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति डाउनलोड कर लें।
Haryana CET Group D Application Form 2026: यहां देखें आवेदन शुल्क
यहां आवेदन करने के लिए पुरुष कैंडिडेट्स जनरल/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थी सभी को 250 रुपये जमा करने होंगे। ध्यान रहे यहां आप ऑनलाइन ही अपना शुल्क जमा करवा सकेंगे।
