HSSC Annual Recruitment Calendar 2026: CM नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, जारी होने वाला है वार्षिक भर्ती कैलेंडर

HSSC Annual Recruitment Calendar 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।

HSSC Annual Recruitment Calendar 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के सुझावों को गंभीरता से सुन रही है और भर्ती प्रक्रिया को पहले से ज्यादा साफ, आसान और समय पर पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। इसी के तहत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद युवाओं को पहले से ही यह पता चल जाएगा कि सालभर में किस भर्ती का आवेदन कब शुरू होगा, परीक्षा कब होगी, रिजल्ट कब आएगा और नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक पूरी हो सकती है। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

HSSC Annual Recruitment Calendar 2026

HSSC Annual Recruitment Calendar 2026 (image - टाइम्स नाउ नवभारत)

मुख्यमंत्री सोनीपत में आयोजित "छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ" कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और उनके सुझाव भी सुने।

End of Feed