HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से करें डाउनलोड

HPRCA, हमीरपुर ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

HPRCA Patwari Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से पोस्ट कोड 25027 के तहत पटवारी पदों के लिए टैबलेट बेस्ड टेस्ट (TBT) आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

HP Patwari Admit Card 2026

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

HPRCA पटवारी परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

End of Feed