HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-A के 228 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्रक्रिया के साथ ही इच्छुक उम्मीदवारों की परीक्षा की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में सफलता प्राप्त करने और मेरिट लिस्ट में अपनी जगह पक्की करने के लिए उम्मीदवारों को इसके सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में जानना जरूरी है। HPPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली स्क्रीनिंग/लिखित परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में आपको विस्तार में बताएं।
HPPSC Medical Officer Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
HPPSC मेडिकल ऑफिसर 2026 परीक्षा पैटर्न
आयोग द्वारा जारी चयन प्रक्रिया के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट/डिस्क्रिप्टिव सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर होगा। इसमें पहले चरण में पेपर 1 यानी स्क्रीनिंग टेस्ट और पेपर 2 सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आइए अब आपको दोनों पेपर के पैटर्न के बारे में और मार्किंग स्कीम के बारे में बताएं।
पेपर 1 स्क्रीनिंग टेस्ट
| हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान | 30 |
| राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों का सामान्य ज्ञान | 30 |
| हिंदी भाषा | 20 |
| अंग्रेज़ी भाषा | 20 |
| कुल | 100 |
पेपर 2 सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट
सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट कुल 120 अंको के लिए आयोजित की जाएगा और इसका सिलेबस भी कमीशन द्वारा तय किया जाता है। बता दें कि आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सिलेबस जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
मूल्यांकन का नियम
पेपर-I में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर ही उम्मीदवारों की पेपर-II की आंसर कॉपी का मूल्यांकन किया जाएगा। बता दें कि पेपर-I में शून्य या नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले किसी भी उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। मूल्यांकन के नियमों के अनुसार, यदि पदों की संख्या 25 तक है, तो रिक्तियों की संख्या के 20 गुना आंसर कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, यदि पदों की संख्या 26 या उससे अधिक है, तो कुल 500 आंसर कॉपियों के अलावा प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 5 और आंसर कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
नेगेटिव मार्किंग को लेकर क्या है नियम
बता दें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यदि प्रश्न एक अंक का है तो सही उत्तर देने पर उम्मीदवार को एक अंक प्रदान किया जाएगा, वहीं गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक यानी एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह ध्यान से परीक्षा दें। जिन प्रश्नों के उत्तर दिए नहीं गए हैं, उन पर न अंक काटे जाएंगे, न ही दिए जाएंगे।
परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक
HPPSC के मानकों के अनुसार, स्क्रीनिंग टेस्ट को पास करने के लिए श्रेणियों के आधार पर न्यूनतम कट-ऑफ अंक हासिल करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है -
सामान्य / अनारक्षित वर्ग - न्यूनतम 45% अंक
आरक्षित वर्ग - न्यूनतम 40% अंक
लिखित परीक्षा/स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण में जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और साथ ही मार्किंग स्कीम और पैटर्न पर ध्यान दें।
