HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के कई विषयों का एडमिट कार्ड जारी, hppsc.hp.gov.in पर करें डाउनलोड

HPPSC Himachal Pradesh Assistant Professor Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कई असिस्टेंट प्रोफेसर के कई विषयों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

HPPSC Himachal Pradesh Assistant Professor Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिंदी, केमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक-इंस्ट्रूमेंटल विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (HPPSC Assistant Professor Admit Card) दिया है। यह प्रवेश पत्र स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए जारी किए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षाएं 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 Released

HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

HPPSC Assistant Professor Exam Date, Schedule

बता दें एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) हिंदी और केमिस्ट्री के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट 4 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। जबकि फिजिकल एजुकेशन और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की परीक्षा 7 अक्टूबर, 2026 को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 11 से 12 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2 से 5 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को तय एंट्री बंद होने के समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। हर पेपर के लिए एंट्री ठीक 30 मिनट पहले बंद हो जाएगी पेपर 1 के लिए सुबह 10:30 बजे और पेपर 2 के लिए दोपहर 1:30 बजे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed