HPBOSE Term II Exam Date 2023: हिमाचल बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 5, 2023, 06:44 PM IST

HPBOSE Term II Exam Date 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के टर्म 2 परीक्षा के लिए डेटशीट आज आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दी है। स्टू़डेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE Class 8th, 10th, and 12th Term II Exam Date 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के टर्म 2 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। अगर आप भी हिमाचल बोर्ड टर्म 2 परीक्षा 2023 में भाग लेने जा रहे हैं तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

HPBOSE Term II Exam 2023

HPBOSE Term II Exam 2023

HPBOSE Term 2 Exam Date Sheet 2023: कब होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 24 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 11 मार्च से 31 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च 2023 तक होगी। एचपी बोर्ड 8वीं की परीक्षा दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक होगी। जबकि, एचपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

End of Feed