HPBOSE HP Board 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए 4 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट hpbose.org पर प्रकाशित किया जाएगा। सभी स्ट्रीम के छात्र अपनी-अपनी मार्कशीट यहीं से चेक कर पाएंगे।
HPBOSE HP Board 12th Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद जैसे ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने पहुंचते हैं, तो हैवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन होने और वेबसाइट क्रैश होने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में रिजल्ट चेक न कर पाने पर छात्रों में चिंता बढ़ने लगती है। लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वेबसाइट क्रैश होने के बाद भी आप अपना रिजल्ट आसानी से SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके नीचे दिए गए हैं।
Also Read: HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: जारी होने जा रहा है हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
SMS से कैसे करें रिजल्ट चेक
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले छात्र अपने फोन के इनबॉक्स में जाए।
- क्रिएट मैसेज पर क्लिक करें।
- मैसेज बॉक्स में टाइप करें HP12 <आपका रोल नंबर> (उदाहरण: HP12 12345678)।
- इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें।
- रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा।
डिजिलॉकर से कैसे करें एचपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड
- DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या ऐप खोलें और अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
- 'डॉक्यूमेंट सर्च' या 'ब्राउज' लिंक पर क्लिक करें।
- "Himachal Pradesh Board of School Education" या "HPBOSE" खोजें।
- वो डॉक्यूमेंट चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं, जैसे 'कक्षा XII की मार्कशीट'।
- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन का साल और अपने एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें।
दिए गए आसान स्टेप के माध्यम से छात्र वेबसाइट क्रैश होने पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
