hpbose org HPBOSE 12th Result 2026: घोषित हुआ हिमाचल प्रदेश 12वीं का रिजल्ट, hpbose.org से करें प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आज 11 बजे कर दी गई है। अब परीक्षा में शामिल हुए छात्र hpbose.org से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE 12th Result 2026 Out: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज यानी सोमवार, 4 मई 2026 को कक्षा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का पास प्रतिशत के साथ हर स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले 4 लाख से अधिक छात्रों क इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस साल 12वीं परीक्षा में 92.02 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

HPBOSE 12th Result 2026

HPBOSE 12th Result 2026

साइंस में 99 प्रतिशत के साथ सायला कश्यप ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं। इसमें साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान सायला कश्यप ने 99 फीसदी है। दूसरे स्थान पर दो टॉपर हैं - संचिता धीमान हैं, कांशी शर्मा हैं। दोनों के 98.6 फीसदी अंक पाए हैं। वहीं तीसरा स्थान तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर ने प्राप्त किया है।

End of Feed