HP TET 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिस जारी, आज से करें अप्लाई, नवंबर में होगी परीक्षा

HP TET November 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर आज यानी 28 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

HP TET November 2024: एचपी टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET 2024) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर आज यानी 28 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एचपी टीईटी 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे।

HP TET 2024

HP TET 2024

HP TET Exam 2024 Date: नवंबर में होगी परीक्षा

एचपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर और 26 नवंबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो एचपी टीईटी में 150 अंकों के 150 सवाल होंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed