HP TET Exam 2023: हिमाचल टीईटी एग्जाम के लिए इस डेट तक करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

HP TET Exam 2023, Himachal TET Exam 2023 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के लिए hpbose.org पर आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां एग्जाम डेट सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

HP TET Exam 2023, Himachal TET Exam 2023 Date: एचपी टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा (Himachal TET November Exam 2023) के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर 30 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अप्लाई कर सकेंगे।

HP TET November 2023

HP TET November 2023

HP TET Exam 2023 Date: नवंबर में होगी टीईटी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एचपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर, 27 नवंबर, 3 दिसंबर और 9 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं, एचपी टीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

End of Feed