How to join NCC After 12th : इंटर के बाद कई युवाओं का सपना होता है कि वे देशसेवा में रहकर काम करें। वे सेना के विंग्स के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं लेकिन कंपीटिशन बहुत टफ होने के कारण कई छात्र अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी देशसेवा में काम करना चाहते हैं तो आपको एनसीसी के बारे में जरूर जान लें। इस लेख में आपको बताएंगे कि एनसीसी क्या है, आप इसे इंटरमीडिएट के बाद कैसे ज्वाइन कर सकते हैं और ये कैसे सरकारी नौकरी के लिए फायदेमंद है? अगर आप सेना में जाने का सपना देख रहे हैं तो एनसीसी आपके लिए कैसे बेस्ट है और किस तरह से इससे सेना से जुड़ी नौकरियों में फायदा मिलता है, चलिये जानते हैं...
How to join ncc after 12th
सेना की भर्ती हो या फिर पुलिस की कोई भर्ती, इन सभी के लिए एनसीसी का सर्टिफिकेट बहुत मायने रखता है। अगर आपके पास ये सर्टिफिकेट हो तो आपको बोनस में 5 या फिर 10 नंबर्स आराम से मिल जाते हैं।
एनसीसी क्या है ? What is NCC
एनसीसी भारत का एक युवा संगठन है जो स्कूल या फिर कॉलेजों के छात्रों को अनुशासन, लीडरशिप, देशभक्ति और सेना के लिए बेसिक ट्रेनिंग देता है। ये संगठन एक तरह से सीधे Army, Navy और एयरफोर्स से जुड़ा होता है। एनसीसी में परेड और ड्रिल, कैंप, हथियारों की बेसिक ट्रेनिंग, आपदा राहत और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट होता है।
स्कूल में हैं तो कर सकते हैं ये काम
अगर भी एनसीसी ज्वाइन करते हैं आप ए और बी सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त करिये। आपको अगर ये सर्टिफिकेट मिले तो आपके करियर के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर आप अभी भी स्कूल में ही हैं तो दसवीं क्लास से ही स्काउट गाइड की तैयारी शुरू कर सकते हैं। सबसे पहले आपको स्काउट गाइड में शामिल होने होता है। अगर आप स्काउट की परेड तैयारी में चलने की तैयारी करते हैं तो आपका एनसीसी में सिलेक्शन होगा।
12वीं के बाद कैसे जॉइन करें एनसीसी ? How to join NCC after 12th :
12वीं के बाद एनसीसी जॉइन करने के लिए आप किसी भी एनसीसी कॉलेज में एडमिशन लें। हर कॉलेज में NCC यूनिट (Army/Airforce/Navy) होती है। यहां फॉर्म भरकर एंट्रेंस/इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट देना होता है। इसके बाद सिलेक्शन होने पर आप एनसीसी कैडेट बन जाते हैं। हालांकि कुछ जगहों पर ओपन यूनिट्स भी होती हैं लेकिन ये बहुत ही सीमित होती हैं। इसलिये कॉलेज के जरिये जॉइन करना सबसे आसान और बेहतर तरीका होता है।
12th के बाद एनसीसी के क्या हैं फायदे ? NCC Benifits after 12th :
एनसीसी के काफी फायदे हैं, जिनमें डीफेंस में नौकरी, कई कॉलेजों में एक्स्ट्रा मार्क्स या फिर कोटा, सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता, कॉन्फिडेंस और सी सर्टिफिकेट होल्डर्स को एसएसबी में डायरेक्ट एंट्री मिलती है।
स्कूल में कैसे जॉइन कर सकते हैं एनसीसी How to join NCC in Schools:
अगर आप स्कूल में हैं तो बता दें कि स्कूलों में एनसीसी यूनिट होती है, वहां पर एक एनसीसी ऑफिसर (ANO) भी होता है, यहीं से आपको पूरी जानकारी और फॉर्म भी मिलेगा। यहां आपको अपनी बेसिक डीटेल्स और मेडिकल फिटनेस भरनी होती है।
