Samsung और LG में कैसे मिलती है जॉब, यहां नौकरी पाने के लिए किस स्किल की होती है जरूरत ?

How to get job in Samsung and LG : इन कंपनियों में नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं होती है बल्कि कैंडिडेट्स के पास कुछ खास तरह की स्किल्स और इंडस्ट्री की समझ भी होनी चाहिए।

How to get job in Samsung and LG : आज के समय में सैमसंग और एलजी जैसी ग्लोबल कंपनियों में किसी न किसी तरह से एंट्री पाने का लाखों युवाओं का सपना होता है। टेक सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली ये कंपनियां हर साल बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स और फ्रेशर्स की भर्ती करती हैं। हालांकि इन कंपनियों में नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं होती है बल्कि कैंडिडेट्स के पास कुछ खास तरह की स्किल्स और इंडस्ट्री की समझ भी होनी चाहिए।

How to get job in LG and Samsung

How to get job in LG and Samsung

कई फील्ड्स में रोजगार के मौके

Samsung और LG जैसी कंपनियों में इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपेंट, डेटा एनालिटिक्स, सेल्स, मार्केटिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस और ह्यूमन रिसोर्स जैसे कई फील्ड्स में रोजगार के मौके होते हैं। इन कंपनियों में नौकरी के लिए अकसर कंपनियां बीटेक, एमटेक, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए और अन्य प्रोफेशनल डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाती है।

End of Feed