विदेश में करियर बनाने का मौका, इन 5 जॉब्स की है सबसे ज्यादा डिमांड

How To Get Job In Foreign Countries: अगर आप भी विदेश में नौकरी के लिए जाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे कोर्सेस की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे करने के बाद आपको अच्छे पैकेज वाली शानदार नौकरियां मिल सकती हैं।

How To Get Job In Foreign Countries: यदि आप भी विदेश में नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं और अच्छे पैकेज वाली नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे कोर्स लेकर आए हैं, जिसकी दुनियाभर में डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस कोर्स को करने के बाद आपको शानदार पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2030 तक दुनियाभर में 17 करोड़ नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है, जबकि तकनीकी और आर्थिक बदलावों के चलते लगभग 9 करोड़ मौजूदा नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। यहां आप इन कोर्सेस के बारे में जान सकते हैं।

How To Get Job In Foreign Countries

विदेश में करियर बनाने का मौका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आज दुनिया के लगभग हर बड़े सेक्टर में अपनी जगह बना रहा है। कंपनियां AI आधारित सॉफ्टवेयर, ऑटोमेशन और स्मार्ट सिस्टम विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की तलाश कर रही हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, AI या मशीन लर्निंग से जुड़ी पढ़ाई के साथ Python, मशीन लर्निंग मॉडल, डीप लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसी स्किल उपयोगी होती हैं। इसे करने के बाद आपको अमेरिका और कनाडा समेत दुनियाभर के कई देशों में शानदार पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है।

End of Feed