अब बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा पॉलिटेक्निक में दाखिला, सीधे सेकंड ईयर में होगा एडमिशन

Polytechnic Admission After 12: अब उत्तराखंड राज्य बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों को पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। जानें किन छात्रों को मिलेगा सीधे दूसरे वर्ष में एडमिशन

उत्तराखंड सरकार ने स्कूली छात्रों को तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई व्यवस्था के तहत अब राज्य बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों को पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

polytechnic after 12

इस संबंध में देहरादून स्थित एससीईआरटी सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग और प्राविधिक शिक्षा विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अनुसार राज्य के सरकारी इंटर कॉलेजों को चुनिंदा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इससे छात्रों को जटिल प्रवेश प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी और वे आसानी से तकनीकी पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।

End of Feed