एजुकेशन

GK Quiz: ऐसा कौन सा जानवर है जिसमें खून नहीं होता, क्या आप जानते हैं

GK Quiz, Which Animal Does Not Have Blood In Its Body: क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा जीव है जिसके अंदर खून नहीं होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस जीवन का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भा इसका जवाब नहीं दे पाए हैं।

Image

GK Quiz: ऐसा कौन सा जानवर है जिसमें खून नहीं होता

GK Quiz, Which Animal Does Not Have Blood In Its Body: दुनियाभर में कुल जीवों की संख्या मिलियन में है। वैज्ञानिकों की मानें तो यहां लगभग कुल 87 लाख यानी 8.7 मिलियन प्रजातियां हैं। प्रकृति में अनेक प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं, जिनकी शारीरिक संरचना और जीवन-प्रणाली एक-दूसरे से काफी अलग होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा जीव है जिसके अंदर खून नहीं होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस जीवन का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं दे पाए हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं और लोग इसका जवाब नहीं दे पाते हैं।

क्या है इस जीव का नाम

बता दें यहां हम जेलीफिश की बात कर रहे हैं। जेलीफिश समुद्र में रहने वाला एक अत्यंत प्राचीन जीव है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह पृथ्वी पर लगभग 50 करोड़ वर्षों से मौजूद है। देखने में यह पारदर्शी और जेल जैसी संरचना वाला जीव होता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके शरीर में न तो हृदय होता है, न मस्तिष्क और न ही रक्त। इसलिए इसमें खून का संचार भी नहीं होता।

कुछ इस तरह होता है शरीर का आकार

जेलीफिश के शरीर का आकार छतरी जैसा होता है और इसके नीचे कई लंबे तंतु या टेंटेकल्स होते हैं। ये टेंटेकल्स शिकार पकड़ने और सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाते हैं। इनमें सूक्ष्म डंक वाली कोशिकाएं होती हैं जो छोटे समुद्री जीवों को पकड़ने में मदद करती हैं। कहा जाता है कि जेलीफिश लगभग 50 करोड़ वर्षों से समुद्रों में मौजूद है। डायनासोरों के अस्तित्व में आने से भी बहुत पहले जेलीफिश पृथ्वी के महासागरों में तैर रही थीं।

समुद्रों और महासागरों में पाया जाता है

जेलीफिश मुख्य रूप से समुद्रों और महासागरों में पाई जाती है। दुनिया के लगभग सभी महासागरों में इसकी विभिन्न प्रजातियां मौजूद हैं। इसका भोजन मुख्यरूप से प्लवक, छोटी मछलियां, मछलियों के अंडे और अन्य छोटे समुद्री जीव होते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article