ICSI CSEET November 2025 Admit Card Released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने ई-कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) नवंबर 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे इन हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर से देख व डाउनलोड कर सकते हैं। ICSI CSEET November 2025 Admit Card Download करने के लिए आपको यूनिक ID और जन्मतिथि डालनी का प्रयोग करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड देखने और प्रिंट करने के लिए Google Chrome या लेटेस्ट Internet Explorer का इस्तेमाल करें।
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, ICSI CSEET November 2025 परीक्षा 8 नवंबर को होनी है। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। कंप्यूटर-बेस्ड CSEET में MCQ पैटर्न में हर पेपर के अंकों का ब्रेक-अप इस प्रकार होगा:
परीक्षा रिमोट-प्रॉक्टर्ड तरीके से आयोजित की जाएगी, यानी उम्मीदवारों को घर से या किसी अन्य सुविधाजनक और शांत जगह से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल करके इस परीक्षा में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, टैबलेट, पामटॉप आदि का इस्तेमाल करके CSEET में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा से कितनी देर पहले करना होगा लॉगिन
उम्मीदवारों को टेस्ट शुरू होने के तय समय से 30 (तीस) मिनट पहले टेस्ट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। टेस्ट शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी भी उम्मीदवार को टेस्ट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और किसी भी उम्मीदवार को टेस्ट शुरू होने के 90 मिनट पूरे होने से पहले टेस्ट खत्म करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
क्वालिफाइंग क्राइटेरिया
इस परीक्षा में पास होने के लिए, ICSI CSEET के लिए क्वालिफाइंग क्राइटेरिया कुल मिलाकर 50 प्रतिशत और हर पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हैं। जिन उम्मीदवारों ने क्लास 12 पास कर ली है या जो क्लास 12 की परीक्षा दे रहे हैं, वे ICSI CSEET 2025 के लिए एलिजिबल थे।
