How to Become SDM: कैसे बनते हैं एसडीएम, कितनी मिलती है सैलरी, जानें सुविधाओं तक की पूरी जानकारी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 7, 2023, 08:57 AM IST

How to Become SDM in Uttar Pradesh Know Sub Divisional Magistrate Salary: एसडीएम यानी उप जिलाधिकारी, किसी भी तहसील का प्रभारी होता है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले सभी प्रशासनिक कार्य उसी की देखरेख में होते हैं। उत्तर प्रदेश में एसडीएम बनने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

How to Become SDM in Uttar Pradesh Know Sub Divisional Magistrate Salary: डीएम, एसडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर, देश के सबसे रुतबेदार पद कहलाते हैं। प्रशासनिक सेवा के इन पदों पर हर युवा चाहता है कि उसका चयन हो जाए। हालांकि इन पदों पर चयन होना इतना आसान नहीं है। लाखों में कोई एक इन पदों पर सफल हो पाता है। आज हम बात करेंगे कि एसडीएम कैसे बनते हैं। एसडीएम यानी उप जिलाधिकारी, किसी भी तहसील का प्रभारी होता है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले सभी प्रशासनिक कार्य उसी की देखरेख में होते हैं।

How to Become SDM in Uttar Pradesh

How to Become SDM in Uttar Pradesh

SDM Selection Process in UP

उत्तर प्रदेश में एसडीएम बनने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष होता है और लाखों की संख्या में युवा इसके लिए फॉर्म भरते हैं। एसडीएम बनने के लिए राज्य प्रशासनिक परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।

End of Feed