इंटरव्यू में 'What is Your Availability or Notice Period?' सवाल का सही जवाब कैसे दें? जानें नौकरी की संभावना बढ़ाने का अचूक तरीका

इंटरव्यू के दौरान What is Your Availability or Notice Period को लेकर अक्सर सवाल किया जाता है। अगर आप भी जॉब इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपको इस सवाल का सटीक जवाब देना आना चाहिए। आइए आपको बताएं कैसे तैयार कर सकते हैं इस सवाल का आंसर।

Interview Question Answer: कॉर्पोरेट जगत या किसी भी पेशेवर कंपनी में जॉब इंटरव्यू के दौरान एचआर (HR) मैनेजर या इंटरव्यूअर द्वारा कई सवालों के बीच एक बेहद ही महत्वपूर्ण सवाल किया जाता है -"What is your availability or when can you start?" या "What is your notice period?" (यानी आपकी उपलब्धता क्या है या आप कंपनी कब ज्वाइन कर सकते हैं / आपका नोटिस पीरियड कितना है?)। कई उम्मीदवार इस सवाल को बहुत साधारण मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह सवाल सीधे तौर पर आपकी मौजूदा नौकरी छोड़ने की स्थिति, व्यावसायिक ईमानदारी और नई कंपनी की जरूरतों के बीच तालमेल को परखता है। यदि आप भी किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं और इस सवाल का एक पेशेवर और सटीक जवाब देना चाहते हैं, तो आइए आपको बताएं कैसे दे सकते हैं इस सवाल का जवाब।

Interview Question Answer

What is Your Availability or Notice Period (Photo - AI/Newsroom Verified)

इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछते हैं?

इंटरव्यूअर द्वारा पूछे गए इस सवाल का जवाब देना चाहते हैं तो उससे पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस सवाल के माध्यम से वह क्या जानना चाहते हैं। इस सवाल को पूछने के पीछे एचआर का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित बातों को समझना होता है -

End of Feed