What Can You Bring to the Company? इंटरव्यू के इस मुश्किल सवाल का प्रभावी जवाब कैसे दें? जानें बेहतरीन टिप्स

इंटरव्यू टेबल पर बैठे होने के दौरान अक्सर आपसे एक सवाल किया जाता है "What can you bring to the company?" इस सवाल का गलत जवाब जहां आपको रिजेक्शन दिला सकता है, वहीं सही जवाब आपको नौकरी के करीब ले जा सकता है।

Interview Question Answer: नौकरी के लिए होने वाले जॉब इंटरव्यू के दौरान एचआर मैनेजर या इंटरव्यूअर द्वारा कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो उम्मीदवार की काबिलियत, आत्मविश्वास और कंपनी के प्रति उसकी सोच को परखने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इन्हीं सबसे महत्वपूर्ण और अक्सर पूछे जाने वाले सवालों में से एक है—"What can you bring to the company?" यानी "आप इस कंपनी के लिए क्या नया और खास लेकर आ सकते हैं?"। यह सवाल सुनने में जितना सरल लगता है, इसका सटीक जवाब देना उतना ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कई बार अच्छी योग्यता होने के बावजूद सही तरीके से उत्तर न दे पाने के कारण उम्मीदवार पिछे रह जाते हैं। तो आइए आज जानते हैं इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब कैसे तैयार करें -

What Can You Bring to the Company

What Can You Bring to the Company (Photo - AI/Newsroom Verified)

इंटरव्यूअर के इस सवाल के पीछे क्या होती है सोच?

जब इंटरव्यूअर आपसे यह पूछता है कि आप कंपनी को क्या दे सकते हैं, तो वह यह नहीं सुनना चाहता कि आपको नौकरी की कितनी जरूरत है, बल्कि वह यह जानने चाहते हैं कि आपकी वैल्यू क्या है, कंपनी को लेकर आपका व्यू-पॉइंट क्या है आदि। कभी भी सवाल का जवाब तैयार करते हुए इंटरव्यूअर के नजरिए के बारे में आपका जानना जरूरी है। What can you bring to the company? सवाल के पीछे इंटरव्यूअसर का नजरिया इस प्रकार है -

End of Feed