Interview Question Answer: कॉर्पोरेट या किसी भी प्रोफेशनल जॉब इंटरव्यू के दौरान एचआर मैनेजर (HR Manager) अक्सर ऐसे अनोखे और ट्रिकी सवाल पूछते हैं, जो आप सोचकर भी नहीं गए होंगे और अचानक से वह सवाल आपके सामने आ जाएगा। ऐसे में जवाब देना मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस प्रकार के सवाल, उम्मीदवार के काम से जुड़े नहीं लगते, लेकिन उनकी शख्सियत और कामकाजी स्वभाव की पोल खोल देते हैं। ऐसा ही एक सबसे दिलचस्प और उलझन में डालने वाला सवाल है—"What are your pet peeves?" (यानी ऐसी कौन सी छोटी-छोटी बातें या आदतें हैं जिनसे आप चिढ़ते हैं या वो आपको इरिटेट करती हैं?)। कई बार उम्मीदवार इस सवाल पर समझ नहीं पाते कि वे क्या कहें, क्योंकि एक गलत जवाब आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है। यदि आप भी किसी आगामी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं और इस सवाल का सही और पेशेवर जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आप सही स्थान पर है। यह स्टोरी आपके लिए मददगार साबित होगी।
What are your pet peeves Interview Question (Photo - AI/Newsroom Verfiied)
एचआर यह सवाल क्यों पूछते हैं?
किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले आपके लिए उस प्रश्न के पीछे के उद्देश्य के बारे में जानना जरूरी है। ऐसा करने से आप इंटरव्यूअर के मंशा को समझ पाएंगे और एक सटीक उत्तर तैयार कर पाएंगे। बता दें कि इंटरव्यू लेने वाले इस सवाल के जरिए आपकी सहनशीलता (Tolerance), सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता और प्रोफेशनल मेच्योरिटी को परखना चाहते हैं। वे यह देखना चाहते हैं कि आप दबाव में कैसे रिएक्ट करते हैं और क्या आपकी छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने की आदत तो नहीं है, जो टीम वर्क को प्रभावित कर सकती है।
असरदार जवाब तैयार करने के 4 आसान स्टेप्स
उम्मीदवार एक प्रोफेशनल और पॉजिटिव जवाब तैयार करने के लिए आप नीचे दिए गए तरीकों को अपना सकते हैं:
ऐसी बात चुनें जो काम से जुड़ी हो, न कि व्यक्तिगत अपने किसी सहकर्मी की व्यक्तिगत आदतों की बुराई करने के बजाय काम से जुड़ी उन चीजों को चुनें जो उत्पादकता (Productivity) को प्रभावित करती हैं, जैसे—डेडलाइन का ध्यान न रखना या मीटिंग में देरी से आना।
इसे सुधारने या सकारात्मक रूप में ढालने का तरीका बताएं यह दर्शाएं कि उस बात से आपको परेशानी तो होती है, लेकिन आप इसे सकारात्मक तरीके से कैसे संभालते हैं। जैसे, दूसरों को समय का पाबंद बनाने के लिए आप टू-डू लिस्ट या रिमाइंडर का इस्तेमाल करते हैं।
अत्यधिक नकारात्मक होने से बचें ऐसी बातें बिल्कुल न कहें जो यह दिखाएं कि आप बहुत गुस्सैल या असहिष्णु (Intolerant) स्वभाव के हैं।
हास्य या हल्के अंदाज का इस्तेमाल करें आप चाहें तो एक हल्का-फुल्का और पेशेवर उदाहरण दे सकते हैं जो सामने वाले को सकारात्मक लगे।
बेहतरीन जवाब के 3 शानदार उदाहरण
अगर आपसे भी इंटरव्यू में What are your pet peeves सवाल पूछा जाता है तो नीचे दिए गए उदाहरण को देखते हुए आप एक बेहतरीन जवाब तैयार कर सकते हैं।
उदाहरण 1 - डेडलाइन और समय की पाबंदियों पर
"One minor thing that frustrates me slightly is when deadlines are missed without prior communication. I am a very organized person, so I prefer when my team keeps me in the loop so we can manage the workflow smoothly."
(एक छोटी सी बात जो मुझे थोड़ा परेशान करती है, वह है बिना किसी पूर्व सूचना के डेडलाइन का चूक जाना। मैं एक बहुत ही व्यवस्थित व्यक्ति हूं, इसलिए मैं पसंद करता हूं कि मेरी टीम मुझे जानकारी में रखे ताकि हम काम के प्रवाह को आसानी से प्रबंधित कर सकें।)
उदाहरण 2 - असंगठित या अनियोजित काम पर
"I actually have a pet peeve about disorganization in shared workspaces or digital files. When documents aren't properly labeled, it wastes a lot of time. To fix this, I always take the initiative to create a clean filing system for my team."
(मुझे वास्तव में साझा कार्यक्षेत्रों या डिजिटल फाइलों में अव्यवस्था से थोड़ी चिढ़ होती है। जब दस्तावेज़ ठीक से नामांकित नहीं होते हैं, तो इससे बहुत समय बर्बाद होता है। इसे ठीक करने के लिए, मैं हमेशा अपनी टीम के लिए एक साफ-सुथरी फाइलिंग प्रणाली बनाने की पहल करता हूं।)
उदाहरण 3 - कम्युनिकेशन में स्पष्टता की कमी पर
"Sometimes, I get a little restless when instructions or project goals lack clarity in the beginning. It makes it harder to execute tasks efficiently. To overcome this, I make it a habit to ask clarifying questions right at the start."
(कभी-कभी, जब शुरुआत में निर्देशों या प्रोजेक्ट के लक्ष्यों में स्पष्टता की कमी होती है, तो मैं थोड़ा बेचैन हो जाता हूं। इससे कार्यों को कुशलतापूर्वक निष्पादित करना कठिन हो जाता है। इस पर पार पाने के लिए, मैं शुरुआत में ही स्पष्ट करने वाले सवाल पूछने की आदत डालता हूं।)
इस बात का रखें खास ध्यान
इंटरव्यू में 'Pet Peeves' का जवाब देते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका जवाब आपकी प्रोफेशनल ईमानदारी, समस्या-समाधान (Problem-solving) के कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण को झलकाना चाहिए। सही शब्दों के चुनाव से आप इंटरव्यूअर पर एक बेहतरीन और अमिट छाप छोड़ सकते हैं।
