India Post GDS Result 2024: भारतीय डाक जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

India Post GDS 2024: भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 44228 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

India Post GDS 2024" जीडीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वह भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी भारतीय डाक जीडीएस रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

India Post GDS Result 2024

India Post GDS Result 2024

India Post GDS Result 2024 Merit List: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 44228 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। फिर मेरिट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। बता दें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल अभ्यर्थियों को ही रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

End of Feed