CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कितने चाहिए अंक? अगर आप भी इस बार सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो जानें पासिंग मार्क्स के बारे में...
CBSE Date Sheet 2025
CBSE 10th 12th Exam 2025 Date: फरवरी में होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन जनवरी में किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक एग्जाम की सटीक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा देश के 8 हजार स्कूल और 26 अन्य देशों में होगी, जिसमें लगभग 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
सीबीएसई डेटशीट 2025 देखने का तरीका बताएं
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Exam 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयो में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें।
