How Many Marks Are Required For MBBS Government College: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही नीट यूजी काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर सकती है। हालांकि कमेटी ने अभी इससे संबंधित ऑफिशियल जानकारी नहीं दी। इस नीट यूजी में सफल होने वाले 11.21 लाख छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि नीट यूजी में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन मिलेगा? अगर आपका भी यही सवाल है तो यहां आप संभावित स्कोर जान सकते हैं।
सरकरी कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन के लिए कितने नंबर होने चाहिए
देशभर में एमबीबीएस की कुल कितनी सीटें
बता दें एनएमसी सीट मैट्रिक्स के अनुसार देशभर में एमबीबीएस की कुल 136939 सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं। वहीं भारत के सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS) में एमबीबीएस (MBBS) की कुल 2,257 सीटें हैं। इस बार नीट यूजी परीक्षा में कुल 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई हुए हैं। ऐसे में सभी को सरकारी कॉलेज मिलना संभव नहीं है। यहां आप इसके लिए संभावित स्कोर जान कते हैं।
How Many Mare Required For MBBS Government: सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए संभावित स्कोर
पिछले साल के तमाम आंकड़ो पर नजर डालें तो देशभर के एम्स संस्थानों में एमबीबीएस में एडमिशन के लिए नीट यूजी में कम से कम 680 मार्क्स होने जरूरी हैं। इसके अलावा AIQ में छात्रों जिन छात्रों के 630 से 650 स्कोर हैं उन्हें सरकारी कॉलेज मिल सकता है। वहीं स्टेट कोटा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 590 - 610+ नंबर चाहिए होंगे। जबकि ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 585 - 605+ अंक, अनुसूचित जाति के लिए 480 - 510+ और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए स्कोर 450 - 480+ मार्क्स हो सकता है।
NEET UG Counselling:नीट यूजी की काउंसलिंग
इस बार नीट काउंसलिंग कुल चार चरणों में आयोजित की जा सकती है, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे राउंड शामिल है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी जल्द ही ऑल इंडिया कोटा का पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीद है कि जुलाई माह के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
